ePaper

काली मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करते नाबालिग को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Updated at : 06 Mar 2026 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
काली मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करते नाबालिग को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

शहर के गुलजार पोखर स्थित काली मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करते हुए शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक नाबालिग को पकड़ा.

विज्ञापन

विधि विरुद्ध बालक की निशानदेही पर चोरी का जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार पिता-पुत्र गिरफ्तार

मुंगेर. शहर के गुलजार पोखर स्थित काली मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करते हुए शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक नाबालिग को पकड़ा. जिसे सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियारचक सिल्हा में छापेमारी कर चोरी का जेवरात खरीदने वाले पिता पुत्र को गिरफ्तार किया, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गुलजार पोखर स्थित काली मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा. जिसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गयी. कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी वहां पहुंचे और बालक को मुकुट सहित लेकर थाना पहुंची. जहां पूछताछ में बालक ने बताया कि 10 दिन पहले भी उसने मंदिर से 100 ग्राम के चांदी का पान का पत्ता चोरी किया था. जिसे मनियारचक सिल्हा में एक ज्वेलरी की दुकान में 2500 रुपये में बेचा था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनियारचक सिल्हा से चोरी का चांदी खरीदने के मामले में ज्वेलरी दुकानदार सच्चिदानंद और उसके पुत्र सौरव कुमार को गिरफ्तार किया. जिसके पास से नाबालिग चोर द्वारा बेचा गया पान का पत्ता भी पुलिस ने बरामद किया. उन्होंने बताया कि इस मामले में काली मंदिर के अध्यक्ष विक्रम सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कारोबारी पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन