मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन

तौफिर दियारा में पुलिस व एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद

मुंगेर. मुंगेर पुलिस को अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. मंगलवार को एसटीएफ व मुफस्सिल थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तौफिर दियारा इलाके में चल रहे एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया. पुलिस ने मौके से निर्मित व अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई आधुनिक उपकरण बरामद किए हैं. इस दौरान पुलिस ने एक शातिर अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य अंधेरे और भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस को तौफिर दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार निर्माण की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ और मुफस्सिल थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई. पुलिस की दबिश पड़ते ही वहां हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो पिस्टल (मैगजीन लगा हुआ), एक अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन अतिरिक्त मैगजीन, हैंड ड्रिल मशीन, बेस मशीन सहित भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो कैफी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कैफी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही उसके तीन अन्य साथी दियारा क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर फरार हो गए. गिरफ्तार आरोपी ने फरार साथियों की पहचान उजागर कर दी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस सफल अभियान में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अभिषेक चौबे, इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह सहित एसटीएफ के जवान और मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम शामिल थी.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन