हाइवा के धक्के से मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 कालारामपुर स्थित ईंट भट्ठा के समीप हाइवा के धक्के में एक मजदूर की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 कालारामपुर स्थित ईंट भट्ठा के समीप हाइवा के धक्के में एक मजदूर की मौत हो गयी. जिसकी पहचान लखीसराय जिले के किऊल खगौल निवासी मो मोईन के 38 वर्षीय पुत्र मो आजाद के रूप में हुई. मौत की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मो आजाद काला रामपुर में पंक्चर की दुकान चलाता है. रविवार को वह कालारामपुर ईंट भट्ठा के समीप हाइवा को बैक करवा रहा था. इसी दौरान उसे हाइवा से धक्का लगा और अंदरूणी चोट के कारण नाक से खून निकल आया. वह बेहोश होकर वहीं पर गिर गया था. साथी मजदूरों ने उसे उठा कर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मृतक का ससुराल कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलजार पोखर है. सूचना मिलते ही पत्नी, बच्चे और मोहल्लेवासी सदर अस्पताल पहुंच गये. सभी का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावे दो बेटी और एक बेटा छोड़ गये, जो सभी छोटे है. इधर सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम को लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुट गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन