ePaper

आग पर काबू पाने व उसमें फंसे लोगों को रेस्क्यू करने की दी गयी जानकारी

Updated at : 13 Aug 2024 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
आग पर काबू पाने व उसमें फंसे लोगों को रेस्क्यू करने की दी गयी जानकारी

जिला अग्निशमन टीम की ओर से मंगलवार को सोझी घाट मार्ग स्थित न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. जिला अग्निशमन टीम की ओर से मंगलवार को सोझी घाट मार्ग स्थित न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इसमें आग लगने पर उस पर काबू पाने और आग में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकालने की जानकारी दी. जिला अग्निशमन पदाधिकारी मुंगेर अनुज कुमार के नेतृत्व में एक वाटर टेंडर, एक न्यू फोम टेंडर तथा दो मिस्ट टेक्नोलॉजी वाहन के साथ टीम न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल पहुंची. अग्निशमालय सदर अनुमंडल मुंगेर के पदाधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सुसज्जित ढंग से आग से बचाव संबंधित जानकारी दी गयी. मॉक ड्रिल में फायर रेस्क्यू टीम द्वारा एग्जस्टर फैन के माध्यम से रूम से धुंआ निकासी, चेयर नॉट के माध्यम से छत पर पड़े बेहोश व्यक्ति को उतारा गया, जबकि लैडर के माध्यम से व्यक्ति को उतारने की प्रक्रिया की गयी, गैस सिलिंडर में लगी हुई आग को कैसे बुझाया जाता है उसके बारे में बताया गया. मौके पर सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह, प्रधान अग्निक राकेश कुमार, अंकज कुमार सिंह, अग्निक गंगा सागर कुमार, अनिल कुमार, योगेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन