ढ़ाई घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ढ़ाई घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर होकर गुजरने वाली समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन गुरुवार को भी विलंब से होता रहा. इस सिलसिले में हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन लगभग ढ़ाई घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची. जानकारी के अनुसार 03029 अप हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 7:40 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 10:20 बजे जमालपुर पहुंची, जबकि पटना से चलकर दुमका जाने वाली 13334 डाउन पटना- दुमका एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे लेट चलकर जमालपुर आयी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:29 बजे है, लेकिन यह ट्रेन अपराह्न 12:20 बजे जमालपुर पहुंची. कामाख्या से चलकर दिल्ली जाने वाली 15658 अप ब्रह्मपुत्र मेल डेढ़ घंटे लेट चलकर पहुंची थी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है, लेकिन ट्रेन 10:48 बजे आयी. इन ट्रेनों के विलंब परिचालन के कारण कुछ अन्य ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ. अधिकृत जानकारी में बताया गया कि दुमका से पटना जाने वाली 13333 अप दुमका-पटना एक्सप्रेस दुमका से अपने निर्धारित समय अपराह्न 14:05 बजे के बजाय लगभग 2 घंटे 23 मिनट विलंब से संध्या 16:28 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई है. यह ट्रेन लगभग ढ़ाई घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंचेगी. इसी प्रकार 03030 डाउन राजगीर-हावड़ा समर स्पेशल एक्सप्रेस भी राजगीर से अपने निर्धारित समय अपराह्न 14:00 बजे से 2 घंटे लेट संध्या 16 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन