ट्रक व स्कूटी में हुए मामूली टक्कर में दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव

Updated:
विज्ञापन

एक पक्ष से कुछ असमाजिक तत्व जमा हुए और मासूम के साथ मारपीट करने लगा.

विज्ञापन

– सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

मुंगेर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुंगेर-सीताकुंड मुख्य मार्ग कल्याणचक गांव के समीप बुधवार की सुबह ट्रक व स्कूटी को आगे-पीछे करने में हुई मामूली टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग जमा हो गये और मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ. जिसमें दोनों पक्ष के आधे दर्जन से अधिक लोगों को मामूल चोटे आई. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया. इस मामले में दोनों पक्षों और पुलिस के बयान पर अलग-अलग तीन मामले दर्ज किये गये.

बताया जाता है कि मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो अजलीम का पुत्र मो मासुम अपनी स्कूटी लेकर कल्याणचक के समीप मुन्ना पंक्चर की दुकान पर गया था. जबकि जफराबाद गांव निवासी संजीत यादव गैस ढुलाई करने वाला ट्रक को बैक कर रहा था. इसी दौरान ट्रक से स्कूटी में सट गयी. जिसके मो मासुम व संजीत के बीच विवाद होने लगा. एक पक्ष से कुछ असमाजिक तत्व जमा हुए और मासूम के साथ मारपीट करने लगा. तभी शीतलपुर मैदान से दौड़ की प्रेक्टिस कर लौट रहे बरदह के युवकों ने जब उसके साथ मारपीट करते देखा तो वह लोग मासुम की तरफ से मारपीट में शामिल हो गया. देखते ही देखते दोनों तरफ से लोगों का जुटाना हुआ और जमकर पथराव शुरू हो गया. जिसके कारण कुछ देर के लिए मुंगेर-सीताकुंड मार्ग में वाहनों का आवागमन बाधित हो गया. जबकि असमाजिक तत्वों ने ट्रक का शीशी फोड़ डाला. इधर सूचना पर तत्काल मुफस्सिल थाना में तैनात प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक चौबे दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. लेकिन तब तक दोनों पक्ष के लोग भाग चुके थे. हालांकि पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

कहते है एसपी

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस ने मिर्जापुर बरदह निवासी मो मासूम व मो जाबीर और जाफरनगर के ट्रक चालक संजीत यादव एवं कल्याणचक के ट्रक खलासी चितरंजन यादव को गिरफ्तार किया गया. जबकि ट्रक को भी जब्त किया गया है. इस मामले में दोनों पक्ष के आवेदन पर जहां प्राथमिकी दर्ज की गयी, वहीं विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने को लेकर पुलिस के बयान पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन