किसानों को जैविक खाद व खेती एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

किसान खेतों में जैविक खाद का उपयोग करें.

विज्ञापन

धरहरा में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन धरहरा ————————- प्रखंड के दशरथपुर स्थित रेडक्रॉस मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी की शुरूआत हुई. जिसमें किसानों को जैविक खाद, जैविक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी डायरेक्टर हार्टीकल्चर बामेती पटना के रंजीत पंडित, जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी, कृषि वैज्ञानिक मुकेश कुमार एवं 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नवीन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. वक्ताओं ने कहा कि जैविक खाद से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बढ़ती है, जबकि रासायनिक खाद धीरे-धीरे मिट्टी की उर्वरक शक्ति कम कर देता है. इसलिए किसान खेतों में जैविक खाद का उपयोग करें. कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी के लाभ के बारे में किसानों को बताया. वहां पर कई स्टॉल लगाये गये थे. मौके पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किसान वरूण कुमार को गोल्ड, दीपक कुमार को सिल्वर तथा सोनी कुमारी को ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन