लहलहा रही धान की फसल की कटाई में जुटे किसान

Updated at : 25 Nov 2024 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
AMU

धान की फसल पूरी तरह पक कर तैयार हो चुकी है और खेतों में धान की फसल की पीली बाली लहलहा रही है. किसान भी फसल की कटाई में जुट गए हैं.

विज्ञापन

मुंगेर/ टेटियाबंबर. धान की फसल पूरी तरह पक कर तैयार हो चुकी है और खेतों में धान की फसल की पीली बाली लहलहा रही है. किसान भी फसल की कटाई में जुट गए हैं. प्रखंड के किसान धूप खिलते ही पूरे स्वजन के साथ फसल काटने में लगे हैं. किसानों में इस बात की खुशी है कि इस बार फसल की उपज अच्छी हुई है. धान की फसल की कटाई सुबह से शाम तक की जा रही है और फसल को खलिहान लाने की तैयारी कर रहे हैं. फसल कटाई के बाद किसान गेहूं सहित रवि फसल की बुआई में जुट जाएंगे. हलांकि किसान खेतों की जुताई अब ट्रैक्टर के माध्यम से करा लेते हैं. फसल की कटाई के लिए जिस अनुसार से मजदूरों की जरूरत है, उसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है. कारण सारे युवा मजदूर अपने स्वजन के साथ ईंट-भट्ठा पर काम करने चले गये हैं. गांव-घर में बचे मजदूर से ही धान की कटाई कराई जा रही है. मजदूर की कमी से फसल की कटाई प्रभावित हो रही है. यही कारण है कि किसान मजदूर की आश छोड़ कर पूरे परिवार के साथ धान की फसल की कटाई में जुट गये हैं. किसानों ने बताया कि धान की कटाई के लिए क्षेत्र में पर्याप्त मजदूर नहीं मिलने से पूरे परिवार के साथ मिलकर फसल की कटाई कर रहे हैं. फसल कटाई के वक्त मजदूरों की आवश्यकता होती है. मजदूर रोजगार की तलाश में बाहर पलायन कर गए हैं. इस वजह से क्षेत्र में मजदूरों की कमी बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन