आग लगने से दस परिवार के आशियाना जल कर खाक, तीस लाख का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से दस परिवार के आशियाना जल कर खाक, तीस लाख का नुकसान

अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष के आदेश पर पीड़ित परिजनों को पॉलिथिन कंबल वितरण किया गया

विज्ञापन

– दोनों तसवीर के साथ खबर लगायें, वितरण वाला तसवीर विज्ञापनदाता की खबर है-

चौसा

प्रखंड अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत के वार्ड नंबर 16 श्याम टोला में शनिवार की रात को आग लगने से दस परिवार के आशियाना जल कर खाक हो गया. अंचलाधिकारी उदयकांत मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे को आग लगने की सूचना मिलने पर चौसा पुरैनी उदाकिशनगंज से दमकल की गाड़ी को भेज कर आज पर काबू पाया गया.

अगलगी की घटना में 10 परिवारों के घर जलकर राख हो गये लगभग 30 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है. अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष के आदेश पर पीड़ित परिजनों को पॉलिथिन कंबल वितरण किया गया एवं आपदा मद से मिलने वाली सहायता राशि की चेक बनाकर दिया जायेगा. जानकारी के अनुसार पीड़ित सुलेखा देवी, सरिता कुमारी, लालो देवी,शीला देवी,पूनम देवी,गीता देवी, रेणु देवी,सुनीला देवी, संतोष कुमार मेहरा, राजू मेहरा का घर पशु तथा घरेलू समान,शिलाई मशीन,जलकर खाक हो गया है हालांकि पशु चिकित्सक ने स्थल पर पहुंच कर जले हुए पशुओं का उपचार किया है.

-पैक्स अध्यक्ष ने किया राशन का सहयोग-

प्रखंड अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अंबिका प्रसाद मंडल के पुत्र पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन कुमार ने करीब 10 घर के आग लगने से पीडित हो जाने के कारण उन्हें दुख को नहीं सह सके. पीड़ित परिवारों को सुखा राशन चावल, आटा, तेल, मशाला का सहयोग करते हुये कहा कि आगे भी भरोसा दिया गया. किसी प्रकार की सहायता की जरूरत पड़ेगी तो हम सदैव देने के लिए तैयार हैं. अनुमंडल पदाधिकारी का आदेश प्राप्त हुआ है. सभी को जन वितरण प्रणाली की ओर से दिये जाने वाले चावल गेहूं को भी सहायता के तौर पर दिया जायेगा.

– चौसा का फायर की अग्निशमन वाहन बना शोभा का वस्तु-

पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन कुमार ने बताया कि करीब 11 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी. स्थानीय अधिकारी को दूरभाष पर जानकारी देकर अग्निशमन वाहन को भेजने की बात कही गयी लेकिन 2 घंटे बाद तक अग्निशमन वाहन नहीं पहुंच सकी. क्योंकि जगह संकीर्ण होने की वजह से बड़ी वाहनों को प्रवेश करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा.

– अनुमंडल पदाधिकारी ने आमलोगों को किया अपील-

अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष ने कहा कि ठंड में अक्सर देखा जाता है कि लोग अलाव सेकने के क्रम में रात में आग को नहीं बूझकर सोने चले जाते हैं या फिर जनबासा पर अलाव लगाकर छोड़कर घर चले जाते हैं. उनका परिणाम अक्सर विकराल आग के रूप में विकसित हो जाता है. सीओ ने बताया कि शनिवार को लगभग 11 बजे में रसलपुर धुरिया पंचायत के वार्ड नंबर 16 में अग्निकांड से प्रभावित 10 परिवारों को एक एक पॉलीथिन शीट, एक एक कंबल उपलब्ध कराया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष के निदेशानुसार स्थानीय जन वितरण प्रणाली विक्रेता के द्वारा 25 किलो अनाज, दाल, नमक आदि का पैकेट भी वितरण किया गया है. सभी प्रभावित परिवारों को आज हीं 12 हजार अनुमान्य सहायता राशि भी चेक के माध्यम से भुगतान करने की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन