लोगों को सही व गलत में फर्क करना सिखाती है शिक्षा : डीपीओ

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
लोगों को सही व गलत में फर्क करना सिखाती है शिक्षा : डीपीओ

सरस्वती विद्या मंदिर में त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

विज्ञापन

मुंगेर. सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज में गुरुवार को त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला की शुरुआत हुई. इसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अमरनाथ केशरी, सचिव अशोक कुमार, आरएसएस के विभाग प्रचारक देवेंद्र कुमार, समिति सदस्य मनीष कुमार व प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बालिका खंड की प्रधानाचार्या कीर्ति रश्मि ने कहा कि त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला का उद्देश्य बीते सत्र के कार्यों की समीक्षा व आगामी सत्र के लिए सशक्त कार्य योजना बनाना है. सचिव अशोक कुमार और विभाग प्रचारक ने शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया तथा विद्या भारती की स्थापना से लेकर अबतक के सफर व लक्ष्य को सभी के समक्ष रखा. मुख्य अतिथि डीपीओ (साक्षरता) मो फारूक रहमान ने कहा कि शिक्षा लोगों को सही और गलत में फर्क करना सिखाती है. सरस्वती विद्या मंदिर में बच्चों के पढ़ाई के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है और देश हित की बात की जाती है. यहां देशहित में बात करने वाले छात्रों का निर्माण किया जाता है. अध्यक्षीय संबोधन में समिति अध्यक्ष ने आचार्यों को शिक्षा के प्रति समर्पण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया. शिशु परिसर प्रभारी अविनाश कुमार ने विगत सत्र की विभिन्न विभागीय उपलब्धियों की समीक्षा प्रस्तुत की. आनंद मोहन ने विभिन्न परीक्षाओं और प्रतियोगिताओं के महत्व तथा भावी योजनाओं पर चर्चा की. प्रधानाचार्य ने आचार्य भारती के गठन, शून्यकालांश और दिवसाधिकारी की भूमिका पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन रिया कुमारी तथा समापन प्रियरंजन कुमार सिंह और राजाराम सिंह के नेतृत्व में शारीरिक अभ्यास व प्रार्थना से किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन