21 अक्तूबर तक कागजात अल्पसंख्यक कार्यालय में करना होगा जमा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2024 10:06 PM

विज्ञापन

21 तक कागजात अल्पसंख्यक कार्यालय में करना होगा जमा

विज्ञापन

मुंगेर

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत इंटरमीडिएट करने वाले प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण शेष बचे 45 छात्राओं के लिए कागजात जमा करने के लिए तिथि निर्धारित किया गया है. जो 21 अक्तूबर तक अपना कागजात जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करेंगे. जिसके बाद कागजातों का सत्यापन कर उक्त छात्राओं के खाते में राशि भेजी जायेगी.

जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार दीपक ने बताया कि बिहार बोर्ड से वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कुल 302 छात्राओं में 240 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जा चुका है. शेष 45 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाना शेष है. जिसके लिए आवश्यक कागजात सत्यापित आवेदन पत्र, अंक प्रमाण पत्र, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर एवं आधार से संबद्ध बैंक पास बुक की अभिप्रमाणित छायाप्रति 21 अक्तूबर तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय जमा करना है. इसको लेकर सभी संबंधित विद्यालय व महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शीघ्र आवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. ताकि ससमय प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित पात्र लाभुकों को मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत सीएफएमएस के माध्यम राशि उपलब्ध कराई जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन