ePaper

डीजे कॉलेज स्पोर्ट्स काउंसिल ने जारी किया वर्ष 2024-25 का वार्षिक रिर्पोट

Updated at : 05 Apr 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
डीजे कॉलेज स्पोर्ट्स काउंसिल ने जारी किया वर्ष 2024-25 का वार्षिक रिर्पोट

आरडी एंड डीजे कॉलेज स्पोर्ट्स काउंसिल ने शनिवार को वर्ष 2024-2025 के अपने खेलकूद गतिविधियों का वार्षिक रिपोर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज स्पोर्ट्स काउंसिल ने शनिवार को वर्ष 2024-2025 के अपने खेलकूद गतिविधियों का वार्षिक रिपोर्ट जारी किया है. कॉलेज के स्पोर्ट्स सचिव डा. मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज के 127 वें स्थापना दिवस पर 3 अप्रैल को कॉलेज में स्पोर्ट्स काउंसिल के नये कार्यालय का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. प्रभात कुमार ने साइंस ब्लाॅक में किया है. अपना कार्यालय होने से खेल प्रबंधन में खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्यों को सुविधा होगी. वर्तमान में स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य के रूप में डा. रविश कुमार सिंह, पीटीआई इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह, डा. अनीश अहमद, राव विमल, एमए जहांगीर और श्वेता कुमारी हैं. स्पोर्ट्स सचिव ने बताया कि कॉलेज ने सक्रियता से इंटर कॉलेज टूर्नामेंट के सभी खेलों में प्रतिभाग किया. पुरुष वर्ग में शतरंज में कॉलेज विजेता बना. जबकि योगा, वाॅलीबॉल और एथलेटिक्स में उपविजेता बना. वहीं महिला वर्ग में एथलेटिक्स में कॉलेज उपविजेता बना. जबकि खो-खो में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने बताया कि कॉलेज के 93 पुरुष और 36 महिला खिलाड़ियों ने अंतर महाविद्यालय टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया. टीम मैनेजर डा अनीश अहमद, डा. सैयद मो. अकिल, राव विमल, डा. अजय कुमार, डा. राजीव कुमार, डा. संध्या सेठ, श्वेता कुमारी, मुकेश कुमार और डा. अनामिका जैन के साथ कोच राजीव रंजन के नेतृत्व में कॉलेज टीम का सराहनीय प्रदर्शन किया. कॉलेज के 127 वें स्थापना दिवस समारोह में अति विशिष्ट उपलब्धि के लिए चार खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. जिसमें योगा में राजीव कुमार, क्रिकेट में प्रशांत कुमार, एथलेटिक्स में लाडली कुमारी और वाॅलीबॉल में अमन कुमार शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन