ePaper

डीजे कॉलेज फुटबॉल टीम का ट्रायल व चयन प्रक्रिया संपन्न

Updated at : 08 Dec 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
डीजे कॉलेज फुटबॉल टीम का ट्रायल व चयन प्रक्रिया संपन्न

खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएगी.

विज्ञापन

मुंगेर आरडी एंड डीजे कॉलेज की स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए कॉलेज ग्राउंड में सोमवार को फुटबॉल टीम का दो दिवसीय ट्रायल और चयन प्रक्रिया संपन्न किया गया. कॉलेज के खेल सचिव मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कैलेंडर के अनुसार आरएस कॉलेज तारापुर में पुरुष वर्ग का अंतर-महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट 11 से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा. जिसके लिये कॉलेज टीम का ट्रायल व चयन प्रक्रिया सोमवार को पूरा किया गया. जिसके बाद प्राचार्य कक्ष में सभी खिलाड़ियों का औपचारिक परिचय कराया गया. उन्होंने बताया कि फुटबॉल टीम का मैनेजर डाॅ बालकृष्ण सिंह को बनाया गया है. तीन सदस्य चयन समिति में स्पोर्ट्स सेक्रेटरी के साथ मनोज दास और अमरदेव झा थे. 13 सदस्य फुटबॉल टीम में मो सोहेल, अनुराग आनंद, निखिल कुमार, रोहन कुमार, मो दानिश, मो मोज़ामिल, मो साहिल राजा, राहुल राज, मो हनजला, सुन्नी कुमार, मो नज़ीर, मो ज़ाहिद और अफरीदी मुस्तकीम को चयनित किया गया है. कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो बिजेन्द्र कुमार ने कॉलेज टीम को निरंतर अभ्यास करने को कहा. उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएगी. कॉलेज में इंटर -डिपार्टमैंटल मैच का आयोजन किया जाएगा, ताकि प्रतिभावान छात्रों को अधिक से अधिक अवसर मिल सके. मौके पर प्राध्यापक प्रो संजय कुमार, प्रो गोपाल चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन