राजा बाजार : निगम ने 15 दिनों के अंदर मांगा शपथ पत्र के साथ दस्तावेज, दुकानदारों में खलबली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजा बाजार नगर निगम मुंगेर की संपत्ति है और वहां से अवैध कब्जा हटाने को लेकर निगम प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

निगम के राजा बाजार में है 40 स्टॉलधारी, पैसेज व परिसर पर 100 से अधिक दुकानदारों ने जमा रखा है कब्जा

मुंगेर. राजा बाजार नगर निगम मुंगेर की संपत्ति है और वहां से अवैध कब्जा हटाने को लेकर निगम प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है. एक बार फिर निगम प्रशासन ने राजा बाजार में जगह-जगह नगर आयुक्त के हस्ताक्षर से जारी आम सूचना चिपका कर सभी एकरारनामाधारी से 15 दिनों के अंदर एकरारनामा नवीकरण को लेकर दस्तावेज के साथ ही कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा निर्गत शपथ पत्र की मांग की है. जिसके बाद राजा बाजार में अवैध रूप से स्टॉल, पैसेज व परिसर का अतिक्रमण करने वालों के बीच खलबली मची है.

बताया जाता है कि राजा बाजार में नगर आयुक्त के हस्ताक्षर से जारी आम सूचना को चिपकाया गया है. जिसमें राजा बाजार के सभी एकरारनामाधारी को कहा गया है कि 15 दिनों के अंदर एकरारनामा नवीकरण के लिए अपने स्टॉल से संबंधित दस्तावेज नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. जिसमें एकरारनामाधारी से पूर्व के एकरारनामा का मूल प्रति, अद्यतन किराया भुगतान रसीद की छायाप्रति, एकरारनामा धारक के पहचान पत्र तथा उक्त सभी दस्तावेज को प्रमाणिक करने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी का शपथ पत्र मूल प्रति मांगी गयी है. साथ ही कहा गया है कि उक्त अवधि तक दस्तावेज जमा नहीं करने पर कोई भी दावा मान्य नहीं होगा.

राजा बाजार के स्टॉल, पैसेज व परिसर पर है अवैध कब्जा

जानकारी के अनुसार, राजा बाजार में 40 स्टॉल बना हुआ है, जबकि वहां फुटकर विक्रेताओं के लिए पैसेज बना हुआ है. 40 स्टॉल में अधिकांश स्टॉल को लीजधारी ने किराये पर दे रखा है, जबकि पैसेज पर थोक विक्रेताओं ने कब्जा कर रखा है. इतना ही नहीं परिसर में अवैध निर्माण करा कर कारोबार संचालित हो रहा है. विदित हो कि वर्षों से कई स्टॉलधारियों ने किराया का भुगतान नहीं किया है, जबकि अवैध अतिक्रमण करने वाले कारोबारी किराया देने को तैयार है, लेकिन एकरारनामा नहीं रहने के कारण निगम प्रशासन उससे किराया वसूल नहीं कर रहे है. बहरहाल निगम प्रशासन द्वारा आम सूचना की कॉपी राजा बाजार में चिपकाने के बाद दुकानदारों में खलबली मच गयी है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन