मुंगेर सदर अस्पताल में क्लबफुट रोगियों का इलाज शुरू, हर बुधवार चलेगी विशेष ओपीडी, अब बच्चों का सामान्य जीवन संभव

मुंगेर सदर अस्पताल.
Clubfoot Treatment Munger Sadar Hospital : मुंगेर सदर अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्लबफुट से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष उपचार शुरू किया गया है. अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से हर बुधवार हड्डी रोग विशेषज्ञ बच्चों का इलाज करेंगे. इस पहल से जन्मजात विकृति वाले बच्चों को नया जीवन मिलने की उम्मीद है.
मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट
Clubfoot Treatment Munger Sadar Hospital : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुंगेर सदर अस्पताल में क्लबफुट से पीड़ित बच्चों के उपचार की शुरुआत की गई है. अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमिनेटिंग क्लबफुट के सहयोग से प्रत्येक बुधवार को विशेष ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निरंजन कुमार बच्चों का इलाज कर रहे हैं.
हर बुधवार होगी विशेष ओपीडी
मुंगेर. मुंगेर सदर अस्पताल में अब टेढ़े-मेढ़े पंजे वाले बच्चों (क्लबफुट) का उपचार शुरू हो गया है. अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमिनेटिंग क्लबफुट के सहयोग से प्रत्येक बुधवार को ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निरंजन कुमार ऐसे बच्चों का इलाज कर रहे हैं.
जन्मजात विकृति का समय पर इलाज जरूरी
डॉ. निरंजन कुमार ने बताया कि जन्म से टेढ़े-मेढ़े पैर वाले बच्चों को क्लबफुट रोगी कहा जाता है. पहले लोग इसे अभिशाप मानते थे, जिससे समाज में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई थीं. लेकिन अब चिकित्सा विज्ञान की मदद से इसका प्रभावी उपचार संभव है.
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पहल
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्लबफुट से पीड़ित बच्चों को दिव्यांगता से बचाने के लिए यह पहल की गई है. सदर अस्पताल की ओपीडी के कक्ष संख्या-4 में ऐसे बच्चों का नियमित उपचार किया जा रहा है.
लक्षण दिखते ही डॉक्टर से करें संपर्क
डॉ. निरंजन कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि यदि बच्चे के पैरों में जन्म से किसी प्रकार की विकृति दिखाई दे तो लापरवाही न करें. बच्चे को तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. नियमित और समय पर इलाज से अधिकांश बच्चे पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकते हैं.
ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में मद्य निषेध इंस्पेक्टर के घर EOU का छापा, मुंगेर समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










