धूमधाम से मनाया गया महर्षि दयानंद सरस्वती का बोध उत्सव

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया महर्षि दयानंद सरस्वती का बोध उत्सव

आर्य समाज मंदिर जमालपुर में रविवार को महर्षि दयानंद सरस्वती का बोध उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान रविंद्र कुमार रवि ने की.

विज्ञापन

जमालपुर. आर्य समाज मंदिर जमालपुर में रविवार को महर्षि दयानंद सरस्वती का बोध उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान रविंद्र कुमार रवि ने की. उन्होंने बताया कि सुबह नौ से मंदिर में यज्ञ हवन किया गया, जहां पुरोहित रंजीत कुमार थे. उन्होंने बताया कि वेद की ओर लौटने से ही संसार का कल्याण संभव है. आर्य समाज ऐसी संस्था है जो कल्याण सहयोग सत्य को लेकर चलता है, इसलिए लोगों को आर्य समाज से जुड़ना चाहिए. कोषाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि लोगों को आर्य समाज से जुड़ना चाहिए और ऋषि दयानंद के विचारों को अपनाना चाहिए. इसी से देश और समाज का कल्याण होगा. हवन यज्ञ के बाद सम्मान समारोह किया गया. जहां आर्य समाज को आगे बढ़ाने में मदद करने वाले अमरेंद्र देव, रामानंद सिंह, डॉ भरत लाल, वीरेंद्र कुमार, पूनम कुमारी, ओमप्रकाश आर्य, रंजीत आर्य, गायत्री देवी, अरुण देव सहाय, आदि को सम्मानित किया गया. मौके पर रवि कुमार, आरती कुमारी, हरिनंदन आर्य, राजेंद्र विश्वकर्मा, शिवनारायण प्रसाद, पंकज कुमार, संजीव कुमार, अवधेश कुमार शास्त्री, स्नेहा भारती, अवध किशोर मंडल, गोपी कुमार मिश्रा, रामचंद्र आर्य, प्रभात कुमार भगत आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन