ePaper

किसान दिवस के रूप में मनी चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती

Updated at : 23 Dec 2024 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
किसान दिवस के रूप में मनी चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती

प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा द्वारा जयप्रकाश उद्यान में किसानों के मसीहा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनायी गयी.

विज्ञापन

मुंगेर. प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा द्वारा जयप्रकाश उद्यान में किसानों के मसीहा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनायी गयी. अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक प्रो. विनय कुमार सुमन व संचालन सह संयोजक मो. शकील अहमद ने किया. संयोजक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भारत के प्रधानमंत्री के रूप में किसानों के खुशहाली के लिए अनेकों कार्य किया. जो युगों-युगों तक याद किया जायेगा. भूमि पर खेती करने वाले किसानों को उन्होंने अधिकार दिलाया. नरेश सिंह यादव ने कहा कि चौधरी साहब कर्मठ, ईमानदार, पिछड़ों और उपेक्षितों के सच्चे नेता थे. भारत के किसानों के साथ भारत के आर्थिक विकास में चौधरी साहब के द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता. इस दौरान अधिवक्ता राम बहादुर प्रसाद यादव, वकील राम, अशोक रजक, प्रो. धीरेंद्र कुमार उर्फ धीर निधि, अधिवक्ता अनिल भूषण, शंकर दास व अशोक चौधरी ने भी चौधरी जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम के अंत में प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा मुंगेर के सभी साथियों के सहमति से निर्णय लिया की मुंगेर मुख्यालय के नजदीक विश्वविद्यालय भवन निर्माण के लिए संघर्ष और तेजी किया जायेगा. साथ ही नई सूची के अनुसार सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा राशि अतिशीघ्र आवंटित करने को लेकर आंदोलन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन