ePaper

मुंगेर विव : आठ सितंबर से होगी बी-फॉर्मा सेमेस्टर-2, 4, 6 और 8 की परीक्षा

Updated at : 24 Aug 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर विव : आठ सितंबर से होगी बी-फॉर्मा सेमेस्टर-2, 4, 6 और 8 की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2020-24 बी-फॉर्मा सेमेस्टर-2 ,4, 6 और 8 बैकलॉग की परीक्षा आठ सितंबर से होगी

विज्ञापन

मुंगेर.

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2020-24 बी-फॉर्मा सेमेस्टर-2 ,4, 6 और 8 बैकलॉग की परीक्षा आठ सितंबर से होगी. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सभी सूचना जारी कर दी है. सूचना के अनुसार 20 सितंबर तक परीक्षा. इसको लेकर विश्वविद्यालय ने केएसएस कॉलेज, लखीसराय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां एमयू के दो कॉलेज बाबा राजाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन (फॉर्मेसी) तथा जमुई कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के विद्यार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9.45 से अपराह्न एक बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5.15 बजे तक ली जायेगी. परीक्षा को लेकर जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा. जिसे विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज से प्राप्त कर सकेंगे. इससे संबंधित सूचना भी जल्द विद्यार्थियों को दे दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन