सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती घायल
दुर्घटना के बाद सड़क पर लगीभीड | Prabhat Khabar Network
असरगंज में सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर एक पिकअप ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ कर रही है.
Asarganj Road Accident: असरगंज, सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर कच्ची कांवरिया मोड़ कमराय के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर किया गया है.
घायलों की पहचान कोरियन गांव निवासी हाकिम यादव और उनकी पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है. बताया गया कि दोनों बाइक से कोरियन गांव से सुल्तानगंज की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कमराय मोड़ के पास सामने से आ रहे मुर्गा लदे पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दंपती सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये.
रॉन्ग साइड से आने का आरोप
घटना के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि पिकअप चालक रॉन्ग साइड में जाकर बाइक से टकराया. हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल दंपती को इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया.
Asarganj Road Accident: पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किये
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पीटीसी जसवंत कुमार और पिंटू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्प्लेंडर बाइक और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर असरगंज थाना पहुंचाया. पिकअप चालक को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
प्रभारी थानाध्यक्ष भोला सिंह ने बताया कि घायलों की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी. पुलिस दुर्घटना के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है.

Also Read: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का बदलेगा नाम? JDU के सांसद और मंत्री के बयान से चर्चा तेज
Also Read: प्रशांत किशोर बोले- हां हूं मैं बेचारा, CM सम्राट चौधरी के इस बयान का PK ने दिया रिप्लाई
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए