ePaper

मुंगेर शहर के बीचों- बीच संचालित हो रहा था मिनीगन फैक्टरी, बन रहा था मौत का सामान

Updated at : 29 Jan 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर शहर के बीचों- बीच संचालित हो रहा था मिनीगन फैक्टरी, बन रहा था मौत का सामान

र्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन व हथियार बनाने का सामान बरामद किया.

विज्ञापन

– तीन मंजिला मकान के बेडरूम में संचालित हो रहा था मिनीगन फैक्टरी, दो गिरफ्तार

मुंगेर

शहर के बीचों- बीच घोषी टोला मुहल्ले में पंकज कुमार साह के घर वर्षों से मिनीगन फैक्टरी का संचालन हो रहा था और पुलिस को कानो-कान खबर तक नहीं थी. जब गुरुवार की सुबह कासिम बाजार थाना पुलिस ने उक्त घर में छापेमारी की तो सभी दंग रह गये, क्योंकि तीन मंजिला मकान के बेडरूम में मिनीगन फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था, जहां मौत का सामान तैयार किया जा रहा थे. पुलिस ने जब छापेमारी की तब भी वहां पर गृह स्वामी पंकज कुमार अपने एक अन्य सहयोगी के साथ हथियार का निर्माण कर रहा था. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और वहां से अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन व हथियार बनाने का सामान बरामद किया.

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप को सूचना मिली कि घोषी टोला निवासी पंकज कुमार साह के घर में मिनीगन फैक्टरी का संचालन हो रहा है, जहां बड़े पैमाने पर हथियार निर्माण किया जा रहा है. विशेष टीम का गठन कर वहां थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. पंकज साह के तीन मंजिले मकान की जब तालाशी ली गयी तो एक बेडरूम में मिनीगन फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था. पुलिस ने मौके पर से गृह स्वामी पंकज कुमार साह एवं हथियार निर्माण में लगे उसके सहयोगी पुरानीगंज कुम्हार टोली निवासी विशुनदेव पंडित के पुत्र जितेंद्र कुमार पंडित को गिरफ्तार किया गया. मौके पर से एक बेस मशीन, एक हैंड ड्रील मशीन, एक कटर मशीन, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, 35 अर्धनिर्मित मैगजीन, दो अर्धनिर्मित बैरल सहित बट प्लेट, ट्रीगर, मैगजीन स्प्रिंग सहित हथियार बनाने का अन्य उपकरण बरामद किया गया. इस मामले में कासिम बाजार थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

शहर के बीच बन रहा था हथियार, पुलिस ने नहीं थी भनक

बताया जाता है कि पंकज कुमार वर्षों से अपने घोषीटोला स्थित गली में स्थित मकान में मिनीगन फैक्टरी का संचालन कर रहा था. पुलिस सूत्रों की माने तो वह लंबे समय से यहां हथियार बनाने का काम कर रहा था. उसके घर पर अंजान लोगों का आना-जाना होता था. अब तक उसने सैकड़ों हथियार बना कर बेच चुका है. यह स्थल शहर के बीच है. प्रमुख चौक भगत सिंह चौक से 50 कदम दूरी पर एक गली में यह मकान है. जहां पर मौत का सामान बन रहा था. लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग नहीं पायी थी.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन