सदर अस्पताल में डेंगू के 4 नये संभावित मरीज भर्ती, 10 इलाजरत

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में डेंगू के 4 नये संभावित मरीज भर्ती, 10 इलाजरत

मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है.

विज्ञापन

मुंगेर ———————— जिले में डेंगू संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में प्रतिदिन संभावित मरीज भर्ती हो रहे. सोमवार को अस्पताल के डेंगू वार्ड में 4 नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया. जबकि इस दौरान डेंगू वार्ड में कुल 10 मरीजों का इलाज चल रहा है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि सोमवार को एलाइजा जांच में डेंगू का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया. हलांकि इस दौरान 4 नये संभावित मरीजों को भर्ती किया गया. जिसमें गुलजार पोखर निवासी 35 वर्षीय मुन्नी देवी, नौवागढ़ी निवासी 40 वर्षीय बबीता देवी, दिलावरपुर निवासी 32 वर्षीय प्रीतम कुमार तथा शादीपुर निवासी 15 वर्षीय सृष्टि कुमारी को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद इलाज के लिये भर्ती किया गया. सभी मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है. जबकि सोमवार को डेंगू वार्ड में कुल 10 मरीजों का इलाज चल रहा है. जिसमें 4 नये संभावित मरीजों के अतिरिक्त 59 वर्षीय रामदेव मोदी, 20 वर्षीय दीपा शर्मा, 40 वर्षीय कनव कुमार सिंह, 36 वर्षीय अभिषेक कुमार, 15 वर्षीय यश राज तथा 55 वर्षीय चमेली देवी का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन