उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में आज एमयू के 32 मुद्दों पर होगी समीक्षा
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :23 Jan 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन

बैठक में इसके अतिरिक्त परीक्षा व कक्षा संचालन की स्थिति पर भी समीक्षा होगी. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है
विज्ञापन
मुंगेर
उच्च शिक्षा विभाग पटना में शुक्रवार को समीक्षा बैठक में मुंगेर विश्वविद्यालय के लगभग 32 मुद्दों को लेकर समीक्षा होगी. इस बैठक में कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर, वित्त पदाधिकारी प्रो. रंजन कुमार तथा वित्त विभाग के लेखा सहायक गोपाल कुमार पांडेय शामिल होंगे. कुलसचिव ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा कुल 32 मुद्दों की सूची भेजी गयी है. जिसकी समीक्षा बैठक में होगी. इसमें विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग, वित्त विभाग, खेल विभाग, नामांकन विभाग सहित सभी विभागों व कॉलेजों के आधारभूत संरचनाओं की स्थिति पर भी चर्चा होगी. उन्होंने बताया कि बैठक में इसके अतिरिक्त परीक्षा व कक्षा संचालन की स्थिति पर भी समीक्षा होगी. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.फरवरी के पहले हफ्ते में पीजी सेमेस्टर-1 व 3 की परीक्षा
मुंगेर . एमयू अपने सत्र सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा फरवरी माह के पहले हफ्ते में ले सकता है. जिसकी तैयारी परीक्षा विभाग द्वारा की जा रही है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर कुलपति से स्वीकृति मिलने के पश्चात ही तिथि घोषित की जायेगी. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा 26 दिसंबर से होने वाले दोनों सत्रों की परीक्षा को अगले आदेश तक के लिये स्थगित कर दिया गया था. वहीं अब दोबारा विश्वविद्यालय दोनों सत्रों की परीक्षा को लेकर तैयारी कर रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




