ePaper

245 रोगियों के मोतियाबिंद की हुई जांच, 90 का ऑपरेशन कर लगाया जाएगा लेंस

Updated at : 28 Mar 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
245 रोगियों के मोतियाबिंद की हुई जांच, 90 का ऑपरेशन कर लगाया जाएगा लेंस

गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर में मोतियाबिंद निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमालपुर. अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा संचालित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल दलसिंहसराय, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर में मोतियाबिंद निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. शक्तिपीठ के प्रबंध ट्रस्टी कृष्ण चंद्र चौरसिया एवं रेड क्रॉस सोसाइटी जमालपुर के सचिव वासुदेव पुरी ने कहा कि नेत्रदान भी एक महायज्ञ है. गरीबों के लिए यह शिविर वरदान साबित हो रहा है. अखंड ज्योति आए हॉस्पिटल दलसिंहसराय द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन का लेंस लगाया जाता है. साथ ही रोगियों को ले जाने एवं वापस लाने बेड नाश्ता भोजन सबकी निशुल्क व्यवस्था है. जिनके पास आयुष्मान कार्ड है उन्हें ऊंचे दर्जे का लेंस लगाया जाता है या शिविर प्रत्येक माह के 28 तारीख को लगाया जाता है. उन्होंने बताया कि इस दौरान 245 रोगियों के मोतियाबिंद की जांच की गयी. जिसमें 90 रोगियों का ऑपरेशन कर लेंस लगाया जाएगा. जांच टीम में डा. मुरारी प्रसाद, डा. नीतिश कुमार, डा. प्रदीप कुमार, प्रमोद लाल, सुनील कुमार थे. मौके पर सुरेश चौरसिया, विजय शर्मा, विपिन, बलविंदर सिंह अहलूवालिया, शिवलाल रजक, भारत पोद्दार, अमित नंदन, शिवेंद्र, शंभू सिंह, लुसी कुमारी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन