वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान बेटिकट यात्रियों से वसूले गए 2.9 करोड़

जमालपुर रेलवे स्टेशन पर पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले रेल यात्रियों से जुर्माना के तौर पर 2.5 करोड़ रुपए का जुर्माना रेलवे ने वसूला है.
जमालपुर. पूर्व रेलवे मालदा डिवीजन के अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले रेल यात्रियों से जुर्माना के तौर पर 2.5 करोड़ रुपए का जुर्माना रेलवे ने वसूला है.
स्थानीय कमर्शियल विभाग से मिली अधिकृत जानकारी में बताया गया कि जमालपुर रेलवे स्टेशन के चेकिंग स्टाफ द्वारा पूरे 12 महीने बिना टिकट यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की जांच की गयी. जिस दौरान 36,785 रेल यात्रियों को बगैर टिकट यात्रा करते हुए पाया गया. जिनसे दो करोड़ 19 लाख 24 हजार 417 रुपए जुर्माना वसूल किया गया. सबसे अधिक वे टिकट यात्री मार्च और अप्रैल में पाए गए. जिनसे सर्वाधिक राशि की वसूली की गयी.महीना बेटिकट यात्री जुर्माना
अप्रैल 2024 4130 2639230मई 2024 3526 2016395
जून 2024 3926 2522830जुलाई 2024 2636 1346005
अगस्त 2024 2642 1451045सितंबर 2024 2239 1242590
अक्टूबर 2024 2347 1176785नवंबर 2024 2405 1414475
दिसंबर 2024 3273 2192535जनवरी 2025 2804 1720895
फरवरी 2025 2705 1417510मार्च 2025 4152 2784122
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




