कार्रवाई : दो स्कॉर्पियों से 160 लीटर विदेशी शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दो स्कॉर्पियों से 160 लीटर विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन

मुंगेर

आपके शहर में

विज्ञापन

नयारामनगर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम राष्ट्रीय उच्च पथ 80 अंबेडकर चौक के समीप दो स्कॉर्पियों वाहन को पकड़ा. जिससे 160.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने दो चालक सहित पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. इसकी पुष्टी करते हुए थानाध्यक्ष विनोद झा ने बताया कि इस मामले में तहकीकात अभी जारी है.

बताया जाता कि नयारामनगर थाना पुलिस को सूचना मिली एनएच-80 मार्ग से स्कॉर्पियों वाहन से भारी मात्रा में शराब की खेप इधर से उधर होने वाली है. जिसको लेकर गुरुवार की शाम पुलिस ने अंबेडकर चौक के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया. इस दौरान पुलिस ने मुंगेर की ओर से बरियारपुर की तरफ जा रही दो स्कॉर्पियों को रोक कर तलाशी ली. जिससे विभिन्न ब्रांड के 160.5 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने चालक सहित कुल पांच शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया. जिसके पास से पांच मोबाइल भी जब्त किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार कारोबारियों से शराब की खेप कहां से ला रहे थे और किसको डिलीवरी देनी थी इस संबंध में पूछताछ जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन