विवादों में उलझी भाजपा की जिला कमेटी
Updated at : 19 Feb 2020 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर जिला भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी मनोनयन के साथ ही विवादों में घिर गयी है. जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की प्रथम सूची जारी की थी. जिसमें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ग्रीन लेडी जया देवी को पार्टी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. जबकि जया देवी ने अपने मनोनयन […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर जिला भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी मनोनयन के साथ ही विवादों में घिर गयी है. जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की प्रथम सूची जारी की थी. जिसमें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ग्रीन लेडी जया देवी को पार्टी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.
जबकि जया देवी ने अपने मनोनयन पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि बिना उनकी सहमति के भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया जाना आपत्तिजनक है. वे न तो भाजपा की सदस्य हैं और न ही राजनीति से उनका कोई लेना-देना है.
मुंगेर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश जैन को विवादों से छुटकारा नहीं मिल रहा. प्रदेश नेतृत्व द्वारा उनके भाजपा अध्यक्ष बनाये जाने पर ही मुंगेर भाजपा में उबाल आ गया था.
पार्टी के कई वरीय पदाधिकारियों ने राजेश जैन के मनोनयन पर घोर आपत्ति व्यक्त की थी और बैठक कर भी प्रदेश नेतृत्व को अपने आपत्ति से अवगत कराया था. प्रदेश नेतृत्व के हस्तक्षेप से पार्टी ने जनता में अपनी साख बचाये रखने को लेकर विक्षुब्ध कार्यकर्ताओं का मान मनव्वल कराया. इधर जिलाध्यक्ष ने सोमवार को अपने कार्यकारिणी गठन की प्रथम सूची जारी की है.
जिसमें उन्होंने धरहरा प्रखंड के सराधी गांव निवासी ग्रीन लेडी जया देवी को पार्टी उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. मंगलवार को जब यह खबर अखबारों में प्रकाशित हुई तो जया देवी ने इस पर घोर आपत्ति व्यक्त की. उन्होंने कहा कि वे भाजपा की सदस्य नहीं है और न ही भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें उपाध्यक्ष बनाये जाने से पहले उनकी सहमति ली. वे विशुद्ध रूप से एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है.
कहते हैं जिलाध्यक्ष : जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने जया देवी के संदर्भ में पूछे जाने पर पहले कहा कि ग्रीन लेडी जया देवी को ही पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है. जब उन्हें यह बताया गया कि जया देवी ने इस पर आपत्ति कर रही है तो वे कहने लगे कि दूसरा जया देवी होगी. लेकिन वह जया देवी कौन है, इसे बताने में वे असमर्थ हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




