ऑपरेशन गुड मॉर्निंग शुरू, सड़क पर निकलीं लेडी सिंघम

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : स्कूल-कॉलेज व कोचिंग जाने वाली लड़कियों की सुरक्षा के मद्देनजर मुंगेर शहर में ऑपरेशन गुड मॉर्निंग शनिवार की सुबह से प्रारंभ हो गया. खुद पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह सड़कों पर निकलीं और पढ़ने जाने वाली छात्राअों से मिलकर उनकी समस्या जानने का प्रयास किया. पहली बार सड़कों पर इस तरह का नजारा देख […]

विज्ञापन

मुंगेर : स्कूल-कॉलेज व कोचिंग जाने वाली लड़कियों की सुरक्षा के मद्देनजर मुंगेर शहर में ऑपरेशन गुड मॉर्निंग शनिवार की सुबह से प्रारंभ हो गया. खुद पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह सड़कों पर निकलीं और पढ़ने जाने वाली छात्राअों से मिलकर उनकी समस्या जानने का प्रयास किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
पहली बार सड़कों पर इस तरह का नजारा देख छात्राएं अपनी सुरक्षा को लेकर विश्वस्त हुईं. पुलिस की कार्यशैली से खुशी देखी गयीं. वहीं इनके आस-पास मंडराने वाले शोहदों और मनचलों में बेचैनी काफी बढ़ गयी.
शनिवार सुबह स्कूल कॉलेज और कोचिंग जाने वाली लड़कियों की सुरक्षा को देखने एसपी लिपि सिंह सड़कों पर निकलीं. बीआर महिला कॉलेज माधोपुर मार्ग में स्कूल कॉलेज जाने वाली लड़कियों से उन्होंने बातें भी की.
उनको सुरक्षा का आश्वासन देते हुए किसी भी परिस्थिति में परेशानी होने पर सीधे कॉल करने की सलाह दी. मुंगेर जिले में ऑपरेशन गुड मॉर्निंग के तहत सुबह की गश्ती शुरू की गयी है. सभी थानाध्यक्षों को स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों के आसपास सुबह में गश्ती गाड़ी निकालने और प्रभावी गश्त करने का निर्देश दिया गया.
ताकि रास्ते पर कोई उनके साथ अभद्र हरकत न कर सके. महिला अपराध और छेड़खानी के मामले में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का भी निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान दरअसल लड़कियों और महिलाओं के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए है.
ट्रिपल राइडिंग रोकने का दिया सख्त निर्देश : एसपी लिपि सिंह ने सड़कों पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया. सभी थानों को ट्रिपल राइडिंग रोकने का सख्त निर्देश भी दिया गया.
वाहन चेकिंग के दौरान बुजुर्गों और महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया. ट्रैफिक डीएसपी को सड़कों पर जाम की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा निरंतर वाहन जांच अभियान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एसपी ने खुद तीन जगहों पर वाहन चेकिंग अपनी मौजूदगी में कराया गया. कुछ वाहनों को थाना भी भिजवाया.
आज रात से तीन दिनों का स्पेशल ड्राइव
एसपी अपने पदस्थापन के दूसरे दिन से ही क्राइम कंट्रोल को लेकर पूरे रंग में दिखने लगी हैं. उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी कि लिए रविवार की रात से स्पेशल ड्राइव चलेगा. यह स्पेशल ड्राइव तीन दिनों तक चलेगा. इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को विशेष दिशा-निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन