जमालपुर ने मुंगेर को 2-1 से किया पराजित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2019 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : महोत्सव के दूसरे दिन पोलो मैदान में फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. उसका उद्घाटन जिलाधिकारी राजेश मीणा ने फुटबॉल में शॉट मार किया. विधायक विजय कुमार विजय, डीएम व अन्य अधिकारियों ने मैदान जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. फैंसी फुटबॉल मैच मुंगेर बनाम जमालपुर के बीच खेला गया. दोनों टीमों […]
विज्ञापन
मुंगेर : महोत्सव के दूसरे दिन पोलो मैदान में फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. उसका उद्घाटन जिलाधिकारी राजेश मीणा ने फुटबॉल में शॉट मार किया. विधायक विजय कुमार विजय, डीएम व अन्य अधिकारियों ने मैदान जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.
फैंसी फुटबॉल मैच मुंगेर बनाम जमालपुर के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का शुरूआत किया. लेकिन खेल के 19 वें मिनट में जमालपुर की ओर से मुरारी कुमार गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी.
28 वें मिनट में मुंगेर के तरफ से अब्दुल रहमान गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. लेकिन खेल के दूसरे हॉफ में 48 वें मिनट में जमालपुर के तरफ से सोरेन ने निर्णायक गोल किया. इस तरह जमालपुर 2-1 से मैच जीत लिया. निर्णायक मंडली में राहुल कुमार, संतोष कुमार, रंजीत कुमार, मुकेश कुमार शामिल थे. विधायक व डीएम ने दोनों टीमों को कप, मेडल देकर सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




