एसटीएफ के साथ हथियार लिये युवक का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर : बिहार पुलिस के एसटीएफ के साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक युवक का हथियार लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो मुंगेर जिला प्रशासन के व्हाट्स एप ग्रुप के साथ ही डीआइजी तथा पुलिस अधीक्षक के मीडिया ग्रुप में भी चल रहा है. वैसे अाधिकारिक तौर पर इस […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार पुलिस के एसटीएफ के साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक युवक का हथियार लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो मुंगेर जिला प्रशासन के व्हाट्स एप ग्रुप के साथ ही डीआइजी तथा पुलिस अधीक्षक के मीडिया ग्रुप में भी चल रहा है. वैसे अाधिकारिक तौर पर इस संदर्भ में कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बता रहे. बताया जाता है कि नक्सल प्रभावित धरहरा थाना क्षेत्र का एक युवक एसटीएफ के टीम के साथ सिविल ड्रेस में अपने कंधे पर हथियार लेकर चल रहा है.

विज्ञापन
विभिन्न ग्रुपों पर जो जानकारी दी जा रही उसके अनुसार धरहरा का दरियापुर निवासी चंद्रचूर सिंह हथियार लेकर ग्रुप में हैं. पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि चंद्रचूड़ सिंह को 2014-15 बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया था. उन्हें यह सम्मान नक्सल प्रभावित मुंगेर के जंगलों में हथियार बरामदगी तथा नौ नक्सलियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन