शादी का झांसा देकर यौन शोषण, युवती पहुंची थाना

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : 6 वर्षीया एक युवती का पिछले 5 वर्षों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया जा रहा था. इस बीच जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने यह कहकर शादी से इंकार कर दिया कि उसकी शादी कहीं दूसरे जगह तय हो गयी है. अनुनय-विनय करने के लिए जब […]

विज्ञापन

जमालपुर : 6 वर्षीया एक युवती का पिछले 5 वर्षों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया जा रहा था. इस बीच जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने यह कहकर शादी से इंकार कर दिया कि उसकी शादी कहीं दूसरे जगह तय हो गयी है. अनुनय-विनय करने के लिए जब लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंची तो न केवल उसके साथ गाली-गलौज किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
बल्कि जान मारने की धमकी भी दी गयी. जिसके बाद युवती ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और तब बात थाना तक पहुंच गयी. मामला ईस्ट कॉलोनी थाना का है. थाना क्षेत्र की एक 26 वर्षीय युवती ने मंगलवार को सौंपे अपने आवेदन में कहा है कि पिछले 5 वर्षों से जमालपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी सहदेव यादव का पुत्र रमेश यादव शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण करता रहा.
इस बीच रविवार को उसके प्रेमी रमेश ने अपने मोबाइल फोन से उसे सदर बाजार क्षेत्र में बुलाया, जहां रमेश ने उसे बताया कि अब वह उसके साथ शादी नहीं कर सकता. क्योंकि उसकी शादी कहीं अन्यत्र तय हो गयी है. जिसे सुनते ही उसकी हालत खराब हो गयी. मान-मनौव्वल के लिए वह उसके परिजनों को मनाने उसके घर पहुंच गयी.
जहां रमेश की बहन बबीता देवी, बहनोई अरुण यादव और भाइयों में शामिल कमलेश यादव, दिनेश यादव एवं राजकुमार यादव ने उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया, गाली गलौज की और जान मारने की धमकी भी दे डाली. जिसके बाद रोते हुए वह अपने घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद उसने थाना में मामला दर्ज कराया. इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर कांड संख्या 74/19 दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन