करंट लगने से बच्चे की मौत, गांव में मातम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

राघोपु : थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत अंतर्गत कोरियापट्टी वार्ड नंबर 06 में गुरुवार के अपराह्न बिजली के करेंट से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार कोरियापट्टी निवासी किशोर मेहता का आठ वर्षीय पुत्र धीरज कुमार अपने घर में खेल रहा था. इसी दौरान वो बिजली की तार के चपेट में आ […]
विज्ञापन
राघोपु : थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत अंतर्गत कोरियापट्टी वार्ड नंबर 06 में गुरुवार के अपराह्न बिजली के करेंट से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार कोरियापट्टी निवासी किशोर मेहता का आठ वर्षीय पुत्र धीरज कुमार अपने घर में खेल रहा था. इसी दौरान वो बिजली की तार के चपेट में आ गया. जब तक लोगों द्वारा विद्युत लाइन को काटा गया, तब तक मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी. परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा उसे गनपतगंज पीएचसी भी लाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया.
जिसके बाद शव के घर पहुंचते ही माता-पिता सहित परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं घटना की सूचना पर समाजसेवी बीरू मालाकार, धीरेन्द्र यादव, गंगा प्रसाद यादव, हरदेव यादव, मो इस्माइल, रमेश मेहता, अजय पासवान, विश्वनाथ मेहता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










