नक्सली सुरेश कोड़ा से आत्मसमर्पण करवाने के मामले में एसपी समेत 13 पुलिसकर्मी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय कक्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के सम्मान में सम्मान समारोह

विज्ञापन

मुंगेर. पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय कक्ष में सोमवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां फरवरी में कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा को आत्मसमर्पण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए डीआइजी राकेश कुमार ने मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद समेत 13 पुलिस पदाधिकारी व सिपाही को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. डीआइजी ने इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एसपी के साथ ही एसटीएफ टीम को सम्मानित किया. सम्मानित होने वाले एसटीएफ टीम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार शर्मा, पुअनि विनय कुमार राय, पुनि मुकेश कुमार शामिल हैं. वहीं एसटीएफ टीम के जेसी सुमित कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह, रवि शर्मा, प्रवीण कुमार, कुमार वैभव, कुंज बिहार सिंह, नवनीत कुमार सिंह, जेसी संतोष कुमार, हुलास कुमार शामिल हैं. विदित हो कि 18 फरवरी को सुरेश कोड़ा ने एक एके-47, एक एके-56, दो इंसास राइफल और 505 कारतूस के साथ मुंगेर पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित समारोह में आत्मसमर्पण किया था. वह 60 आपराधिक और नक्सली मामलों में फरार चल रहा था. उस पर सरकार ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन