आंधी-तूफान ने मचायी तबाही पेड़ गिरा, चपेट में एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2019 7:05 AM

विज्ञापन

मुंगेर : बुधवार की शाम आयी तेज आंधी-तूफान एवं बारिश ने जम कर तबाही मचायी. हालांकि गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली. लेकिन आम की फसल को काफी नुकसान हुआ. जबकि शादी के लिए बनाये गये कई पंडाल भी गिर गये. आंधी में सागवान पेड़ का एक बड़ा टहनी टूट कर गिरने […]

विज्ञापन

मुंगेर : बुधवार की शाम आयी तेज आंधी-तूफान एवं बारिश ने जम कर तबाही मचायी. हालांकि गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली. लेकिन आम की फसल को काफी नुकसान हुआ. जबकि शादी के लिए बनाये गये कई पंडाल भी गिर गये. आंधी में सागवान पेड़ का एक बड़ा टहनी टूट कर गिरने से 65 वर्षीय वृद्धा फूल कुमारी देवी की मौत हो गयी.

तेज आंधी-तूफान के साथ कुछ देर जमकर बारिश हुई. जिससे आम की फसल को काफी नुकसान हुआ. जबकि चिलचिलाती धूप के कारण सूख रहे फसलों में कुछ हद तक जान आ गयी. आंधी बारिश के कारण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली. बारिश के कारण मुंगेर शहर में जगह-जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी. वहीं पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज में भी पानी जमा हो गया. जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लेकिन बारिश के कारण आम लोगों के साथ ही किसान काफी खुश हुए.
गर्मी से मिली राहत : खड़गपुर अनुमंडल में तेज आंधी और बारिश के कारण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली. पिछले एक पखवारे से अधिक समय से लगातार चल रही लू के प्रकोप एवं प्रचंड गर्मी के कारण आम लोग हलकान थे.
बुधवार की संध्या में अचानक तेज हवा एवं आंधी के कारण मौसम थोड़ा खुशनुमा हो गयी. उसपर भी हल्की बारिश होने के कारण लोगो ने गर्मी से राहत महसूस किया. लेकिन आंधी के बाद क्षेत्र में बिजली गुल हो गयी. जिसके कारण पूरे शहर में अंधेरा छा गया. आंधी इतनी तेज थी कि संध्या में ही रात्रि का अनुभव होने लगा.
सड़कों पर चलने वाले राहगीर आंधी से बचने के लिए इधर-उधर ठिकाना ढुंढ़ने लगे तो दुकानदारों द्वारा दुकान का शटर गिरा दिया गया. आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ की टहनी टूट गयी तो कई दुकानों पर लगे चदरे उड़ गये. तारापुर हाट के पास दुकानों से उड़े एक चदरा ऑटो रिक्शा पर आ गिरा. जिससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
उड़ गया कई शादी का पंडाल : संग्रामपुर प्रखंड में भी तेज आंधी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. तेज आंधी के बाद बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. लेकिन आंधी इतनी तेज थी की एकबारगी दिन में ही अंधेरा छा गया. कई जगह से फूस का छप्पर एवं शादी के लिए बनाये गये पंडाल हवा में गिर गया. आम के पेड़ में लगी फल भी आंधी में गिरकर बर्बाद हो गयी.
पेड़ की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
धरहरा प्रखंड के दशरथी गांव में एक सागवान के पेड़ पर वज्रपात हुआ. जिसमें पेड़ की एक बड़ी टहनी टूट कर पास खड़ी फूलकुमारी देवी पर गिर गया. जिससे दबने के कारण वृद्धा की मौत हो गयी. मृतक महिला के पुत्र ने बताया कि उसकी मां बिसबिग्घी इंग्लिश बहियार स्थित अपने खेत से सब्जी तोड़ने गयी थी. अचानक तेज आंधी, तूफान के साथ बारिश होने लगी. जिससे बचाव के लिए उसकी मां सागवान के पेड़ के नीचे चली गयी.
इस दौरान पेड़ के बगल में जोरदार आवाज के साथ वज्रपात हुआ और धमक से सागवान पेड़ की डाल टूट कर उसकी मां पर गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर अंचल अधिकारी मो. अबुल हुसैन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतका के परिजनों को उचित सरकारी सहायता राशि दी जायेगी.
तेज आंधी में हुआ रात का एहसास
जमालपुर. जमालपुर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की संध्या करीब 5:20 बजे धूल भरी तेज आंधी आई. जिसके कारण संध्या में ही रात्रि का एहसास होने लगा. हालत ऐसी हो गई थी सड़क पर वाहनों के हेड लाइट जल गए, तो दूसरी ओर न केवल सिविल एरिया बल्कि रेलवे स्टेशन की भी बिजली बंद हो गई.
इसी बीच जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर 13024 डाउन गया-हावड़ा एक्सप्रेस पहुंची थी. वहीं प्लेटफॉर्म पर अंधेरा होने के कारण यात्रियों में एकाएक अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. हालांकि 10 मिनट की धूल भरी आंधी के बाद रिमझिम फुहार से मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हो गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन