लाइटर ऑन करते ही गैस सिलेंडर में लगी आग, JDU विधायक पत्नी सहित झुलसे, हालत गंभीर

Updated at : 28 May 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
लाइटर ऑन करते ही गैस सिलेंडर में लगी आग, JDU विधायक पत्नी सहित झुलसे, हालत गंभीर

पटना : मुंगेर के तारापुर स्थित आवास पर गैस सिलेंडर विस्फोट में जेडीयू नेता व तारापुर विधायक मेवालाल चौधरी और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक नीता चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. आनन-फानन में दोनों को भागलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी […]

विज्ञापन

पटना : मुंगेर के तारापुर स्थित आवास पर गैस सिलेंडर विस्फोट में जेडीयू नेता व तारापुर विधायक मेवालाल चौधरी और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक नीता चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. आनन-फानन में दोनों को भागलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू विधायक डॉ मेवालाल चौधरी और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक नीता चौधरी सिलेंडर विस्फोट में गंभीर रूप से झुलस गयी हैं. पूर्व विधायक नीता चौधरी की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. बताया जाता है कि सोमवार की देर रात निमंत्रण से लौट कर विधायक दंपति तारापुर के कमरगामा स्थित घर पहुंचे. घर पहुंचने के बाद पूर्व विधायक नीता चौधरी पति डॉ मेवालाल चौधरी के लिए दूध गर्म करने रसोई में गयीं. रसोई गैस जलाने के लिए लाइटर ऑन करते ही सिलेंडर में आग लग गयी. आग लगने से सिलेंडर में विस्फोट हो गया और नीता चौधरी चपेट में आ गयीं.

पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर विधायक डॉ मेवालाल चौधरी रसोई की ओर दौड़े. उनके पहुंचने तक नीता चौधरी झुलस चुकी थीं. पत्नी को बचाने के दौरान जेडीयू विधायक डॉ मेवालाल चौधरी के दोनों हाथ झुलस गये. आनन-फानन में नीता चौधरी को लेकर करीब मंगलवार की अहले सुबह भागलपुर पहुंचे, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. हादसे की सूचना ऑस्ट्रेलिया में रह रहे उनके दोनों बेटों को भी दे दी गयी है. प्राप्त सूचना के मुताबिक, उनके बेटे वापसी के लिए रवाना हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन