बिजली तार ठीक करने गये युवक की करेंट से मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : सदर प्रखंड के गंगा पार टीकारामपुर में बिजली तार में घर्षण से चिंगारी निकल रही थी. गांव में अगलगी की घटना न हो जाये, इस बात को लेकर मंगलवार को गांव के जहींद्र यादव का 19 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार आपस में उलझे तार को डंडे के सहारे हटाने का प्रयास करने लगा. […]
विज्ञापन
मुंगेर : सदर प्रखंड के गंगा पार टीकारामपुर में बिजली तार में घर्षण से चिंगारी निकल रही थी. गांव में अगलगी की घटना न हो जाये, इस बात को लेकर मंगलवार को गांव के जहींद्र यादव का 19 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार आपस में उलझे तार को डंडे के सहारे हटाने का प्रयास करने लगा.
विज्ञापन
इसी दौरान करंट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बुधवार को मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया. इधर इस घटना के बाद बिजली विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
बताया जाता है कि टीकारामपुर गांव में जो बिजली का तार पोल पर लगाया है, वह काफी लुंज-पुंज स्थिति में हैं. मंगलवार को बिजली का तार आपस में उलझ गया. जिसके घर्षण से चिंगारी निकल रही थी. तभी रजनीश की नजर उस पर पड़ी. उसे लगा कि गांव के अधिकांश घर फूस के हैं.
कहीं पिछले दिनों की तरह पुन: बिजली तार की चिंगारी से गांव में अगलगी की घटना न हो जाये. गांव को आग से बचाने के लिए वह खुद एक डंडा लेकर तार को सुलझाने का प्रयास करने लगा. लेकिन डंडे में करंट दौड़ गया और वह दूर जा गिरा. बिजली का झटका इतना शक्तिशाली था कि जब लोग उसके पास पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी. घटना मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे की थी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दिया.
लेकिन भौगोलिक स्थिति के कारण न तो वहां पुलिस पहुंच सकी और न ही ग्रामीण शव को लेकर इस पार आ सके. बुधवार की अहले सुबह शव को मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया. जहां मृतक के परिजनों के बयान पुलिस ने मामला दर्ज किया और शव का अंत्यपरीक्षण कराया. ग्रामीणों की मानें तो एक महीना पहले भी गांव में बिजली तार से निकली चिंगारी के कारण अगलगी की घटना हुई थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन