हॉस्पिटल विजिटिंग कमेटी ने मुख्य अस्पताल का लिया जायजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : हॉस्पिटल विजिटिंग कमेटी ने जमालपुर स्थित पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल का मंगलवार को निरीक्षण किया. जिसकी अगुवाई रेल इंजन कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक नरेश कुमार ने की. इस दौरान उनकी अगुवाई में विभिन्न वरीय रेल अधिकारी तथा प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ भास्कर चक्रवर्ती एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधि ने […]
विज्ञापन
जमालपुर : हॉस्पिटल विजिटिंग कमेटी ने जमालपुर स्थित पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल का मंगलवार को निरीक्षण किया. जिसकी अगुवाई रेल इंजन कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक नरेश कुमार ने की. इस दौरान उनकी अगुवाई में विभिन्न वरीय रेल अधिकारी तथा प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ भास्कर चक्रवर्ती एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधि ने अस्पताल परिसर का जायजा लिया.
जांच के दौरान अधिकारियों के दल ने ओपीडी और वहां के चिकित्सक कक्ष, मरीजों के लिए पेयजल की स्थिति, मनोरंजन के साधन का जायजा लिया. जिसके बाद फिजियोथैरेपी विभाग, अल्ट्रासाउंड और ऑपरेशन थिएटर की जानकारी ली. बाद में उन्होंने विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किया. इस मौके पर उप मुख्य यांत्रिक अभियंता पीएन मांझी, गोपीनाथ हलदर, डॉ मृत्युंजय प्रसाद, डॉ अमित साहू, डॉ एच मंडल, जेके प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










