सफाई कर्मी हड़ताल पर नगर में गंदगी का अंबार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर : हवेली खड़गपुर. पांच दिनों से लगातार हवेली खड़गपुर नगर पंचायत के सफाइकर्मी एवं एनजीओ के सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं. जिसके कारण मुख्य बाजार सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गंदगी का अंबार पसरा हुआ है. बावजूद नगर प्रशासन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर रही. पिछले 5 दिनों से कूड़े का उठाव […]

विज्ञापन
मुंगेर : हवेली खड़गपुर. पांच दिनों से लगातार हवेली खड़गपुर नगर पंचायत के सफाइकर्मी एवं एनजीओ के सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं. जिसके कारण मुख्य बाजार सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गंदगी का अंबार पसरा हुआ है. बावजूद नगर प्रशासन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर रही. पिछले 5 दिनों से कूड़े का उठाव नहीं हुआ है. डोर टू डोर एवं गली-मोहल्ले और सड़क की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बंद है.
नगर कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय सिंह ने कहा कि सफाई के जिम्मेदार एनजीओ से स्पष्टीकरण पूछा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एनजीओ के भुगतान में कटौती की जाएगी. उन्होंने कहा कि नगर की सफाई उनकी पहली प्राथमिकता है. वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.
वहीं उप मुख्य पार्षद शंभू केशरी ने कहा कि सफाई के जिम्मेदार महिला निकेतन संस्थान अगर सफाई में लापरवाही बरतेगी तो उसकी निविदा रद्द की जा सकती है. जबकि महिला निकेतन संस्थान के संचालिका रूबी देवी ने कहा कि हमारे एनजीओ के पास 40 मजदूरों का दैनिक उपस्थिति है, जो उनके साथ कार्य कर रहे हैं.
जिन्हें प्रतिमाह वेतन का भुगतान किया जा रहा है. लेकिन अन्य कुछ ऐसे महिला मजदूर हैं, जिनका उनके पास कोई लेखा-जोखा नहीं है. उन्हें वेतन नहीं मिलने पर अन्य मजदूरों को भी कार्य करने नहीं दिया जा रहा है. 8 मजदूर किसके आदेश से कार्य कर रहे थे यह संस्थान को मालूम ही नहीं है. हालांकि उन्होंने कहा कि जल्द ही सफाई मजदूर अपने कार्य पर लौटेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन