बात करने के दौरान ही युवती के हाथों में धमाके के साथ फट गया मोबाइल फोन और फिर‍…

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर : बिहार के मुंगेर में शामपुर ओपी क्षेत्र के बहिरा गालिमपुर निवासी सिंकदर सिंह की बेटी शोभा कुमारी मोबाइल विस्फोट होने पर घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि एक कंपनी के छोटे मोबाइल से शोभा कुमारी बात कर रही थी. इसी दौरान मोबाइल […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर में शामपुर ओपी क्षेत्र के बहिरा गालिमपुर निवासी सिंकदर सिंह की बेटी शोभा कुमारी मोबाइल विस्फोट होने पर घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि एक कंपनी के छोटे मोबाइल से शोभा कुमारी बात कर रही थी. इसी दौरान मोबाइल आवाज के साथ विस्फोट हो गया. जिसमें युवती का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया. जबकि आंख का ऊपरी भाग भी जख्मी हो गया.

विज्ञापन

आनन-फानन में परिजनों ने शोभा का घरेलू उपचार के बाद स्थानीय निजी चिकित्सक के पास ले गये. हादसा मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड के बहिरा पंचायत के भदौरा गांव में रविवार को हुआ. हादसे में घायल महिला शोभा कुमारी के पिता के मुताबिक, वह फोन पर अपने किसी परिजन से बात कर रही थी. बात खत्म होने के बाद वह फोन को रखने ही वाली थी कि अचानक जोरदार आवाज के साथ धमाका हुआ. वह कुछ नहीं समझ पायी. ब्लास्ट में मोबाइल के परखच्चे उड़ गए हैं. मोबाइल में धमाके की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. इस हादसे को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन