मेहसी से दवा खरीद वापस लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेहसी थाना अंतर्गत एनएच 28 फोरलेन पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक दामोदरपुर गांव निवासी हरिमोहन राम का पुत्र अवधेश कुमार (25) है.

विज्ञापन

मोतिहारी . मेहसी थाना अंतर्गत एनएच 28 फोरलेन पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक दामोदरपुर गांव निवासी हरिमोहन राम का पुत्र अवधेश कुमार (25) है. बताया जाता है कि अवधेश दवा खरीदने मेहसी गया था. वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी. घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे. उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले गये. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के लिए उसे रेफर कर दिया. पटना जाते समय बीच रास्ते में उसे दम तोड़ दिया. परिजन शव लेकर वापस मेहसी पहुंचे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है. पिपरा के मधुरापुर में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत मोतिहारी . पिपरा थाना अंतर्गत मधुरापुर के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक पिपरा बेदीबन मधुबन चाप टोला का दीपक कुमार है. बताया जाता है कि वह किसी काम से कल्याणपुर गया था. वापस लौटते समय सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की. इस दौरान उसकी पहचान बेदीबन मधुबन के चाप टोला निवासी स्व विजय सिंह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन