मकान की छत पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने पर कितना टैक्स बचेगा? जानें 5 प्रतिशत छूट का नियम

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम मोतिहारी

निजी मकानों और अपार्टमेंटों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने वाले करदाताओं को अब होल्डिंग टैक्स में 5% की सीधी छूट मिलेगी. जल-जीवन-हरियाली अभियान को बढ़ावा देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने यह निर्देश जारी किया है.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. नगर निकाय क्षेत्रों में निजी मकानों और अपार्टमेंटों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग यानी छत वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित करने वाले करदाताओं को होल्डिंग टैक्स में 5 प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी. नगर विकास एवं आवास विभाग ने जल-जीवन-हरियाली अभियान को गति देने के लिए राज्य के सभी नगर निकायों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने पर मिलेगा टैक्स में लाभ

नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी-सह-अपर निदेशक देवेंद्र सुमन ने राज्य के सभी नगर आयुक्तों और कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र भेजकर वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने को कहा है. निजी मकानों और अपार्टमेंटों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने वाले करदाताओं को होल्डिंग टैक्स में 5 प्रतिशत की छूट देने का प्रावधान है.

यह छूट बिहार नगरपालिका संपत्ति कर नियमावली, 2013 के नियम 11(3) के प्रावधानों के तहत दी जा रही है. रेन वाटर हार्वेस्टिंग इकाई स्थापित करने वाले करदाता इसकी जानकारी संबंधित टैक्स कर्मियों को देकर छूट का लाभ प्राप्त कर सकेंगे.

दो दिनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का डेटा होगा अपडेट

विभाग ने सभी नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम वाली संरचनाओं का डेटा तत्काल अपडेट करने का निर्देश दिया है. संबंधित डेटा को दो दिनों के भीतर एमआइएस सेल को भेजना होगा. इससे नगर निकाय क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन की स्थिति का आकलन करने और योजना की निगरानी में मदद मिलेगी.

तालाब, पोखर और कुओं का होगा संरक्षण

जल-जीवन-हरियाली अभियान के अवयव-02 के तहत सार्वजनिक जल निकायों के संरक्षण और जीर्णोद्धार पर भी विशेष जोर दिया गया है. सभी नगर निकाय क्षेत्रों में मौजूद सार्वजनिक तालाबों, पोखरों और कुओं का संरक्षण एवं कायाकल्प तेजी से कराया जाएगा.

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के साथ पहले से लंबित योजनाओं पर भी अविलंब काम शुरू करने और उन्हें जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इससे वर्षा जल के संचयन के साथ भू-जल स्तर में सुधार की उम्मीद है.

सोशल मीडिया पर हर सप्ताह भेजनी होगी सक्सेस स्टोरी

विभाग ने जल-जीवन-हरियाली अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया है. नगर निकायों में चलने वाले जागरूकता कार्यक्रमों, उत्कृष्ट कार्यों और सफलता की कहानियों से जुड़ी तस्वीरें, ऑडियो और वीडियो हर सप्ताह मिशन और विभाग को भेजने होंगे.

इसका उद्देश्य वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर आम लोगों की भागीदारी बढ़ाना है.

नगर आयुक्त ने बताया कैसे मिलेगा लाभ

नगर आयुक्त आशीष कुमार | Prabhat Khabar Network
नगर आयुक्त आशीष कुमार

नगर आयुक्त, नगर निगम मोतिहारी आशीष कुमार ने बताया कि निजी मकानों और अपार्टमेंटों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित करने पर होल्डिंग टैक्स में 5 प्रतिशत छूट का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग इकाई लगाने वाले करदाता इसकी जानकारी टैक्स कर्मियों को साझा कर छूट का लाभ प्राप्त कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: नेपाल में बांध टूटने के बाद लापता लोगों की तलाश जारी, गंडक से तीन शव बरामद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन