दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया 13 साल का हरिशंकर, गहरे पानी में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

तालाब में डूबने से युवक की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

अरुणा नदी में नहाने के दौरान आठवीं कक्षा का छात्र गहरे पानी में चला गया. दोस्तों की सूचना पर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी में हादसा: घोड़ासहन थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव स्थित अरुणा नदी में रविवार को दोस्तों के साथ नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान मधुबनी गांव निवासी हितलाल प्रसाद के पुत्र हरिशंकर कुमार के रूप में हुई है. वह तीन भाइयों में सबसे छोटा और आठवीं कक्षा का छात्र था.

आपके शहर में

विज्ञापन

नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया

परिजनों के अनुसार, हरिशंकर रविवार को दोस्तों के साथ अरुणा नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसके साथ नहा रहे दोस्तों ने घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को दी.

सूचना मिलने के बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से किशोर को नदी से बाहर निकाला गया. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी लेकर पहुंचे.

अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

सदर अस्पताल, मोतिहारी में चिकित्सकों ने जांच के बाद हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया. किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

हरिशंकर तीन भाइयों में सबसे छोटा था और आठवीं कक्षा में पढ़ता था. उसकी अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं. गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

शव के गांव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गयी. मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि हरिशंकर की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है. घटना के बाद मधुबनी गांव में भी मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढे़ं:

रामवृक्ष बेनीपुरी की पुण्यतिथि पर कांटी में श्रद्धांजलि, साहित्य और स्वतंत्रता आंदोलन को किया याद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन