ट्रेन की चपेट में आने से घर के इकलौते बेटे की मौत, माता-पिता से मिलने जा रहा था दिल्ली

Updated:
विज्ञापन

शव घर पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन, फोटो- सांकेतिक तस्वीर, AI जेनरेटेड

केसरिया नगर पंचायत के बैसखवा निवासी 18 वर्षीय आशीष कुमार की बरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. वह दिल्ली में रह रहे अपने माता-पिता से मिलने शनिवार को घर से निकला था. रविवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

ट्रेन हादसा: अपने माता-पिता से मिलने दिल्ली जा रहे केसरिया नगर पंचायत के बैसखवा निवासी 18 वर्षीय आशीष कुमार की बरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. रविवार की सुबह शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक की पहचान बैसखवा निवासी अनिल पासवान के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, आशीष के माता-पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं. उनसे मिलने के लिए आशीष शनिवार को घर से दिल्ली के लिए निकला था.

ट्रेन का इंतजार कर रहा था आशीष

बताया जाता है कि आशीष बरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे धक्का दे दिया. इसके बाद वह ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे के बाद आशीष ने अपने मामा को फोन किया और घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे. गंभीर हालत में उसका इलाज शुरू कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

माता-पिता का इकलौता बेटा था

आशीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी दो बहनें हैं. बेटे की मौत की खबर से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रविवार की सुबह आशीष का शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में मातम छा गया. परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. ग्रामीण भी इस घटना से काफी दुखी हैं.

यह भी पढे़ं:

मोतिहारी में तीन थानों के थानाध्यक्ष बदले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन