गोविंदगंज: बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
गोविंदगंज: बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
गोविंदगंज के झखरा गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Govindganj Electrocution News: पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. टहलने निकली एक महिला की बिजली के गिरे हुए तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.
टहलने के दौरान हुआ हादसा
घटना से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
- मृतका की पहचान झखरा गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह की 46 वर्षीया पत्नी गोदावरी देवी के रूप में हुई है.
- बुधवार की सुबह गोदावरी देवी घर से बाहर टहलने के लिए निकली थीं.
- इसी दौरान बिजली पोल के पास जमीन पर गिरे नंगे तार की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी जान चली गई.
बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि पोल से नीचे गिरे तार की मरम्मत के लिए पूर्व में ही बिजली विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते सुधार नहीं किया गया.
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि परिजनों से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: कम बारिश से निपटने के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह, धान समेत कई फसलों के लिए गाइडलाइन जारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए