मोतिहारी में DRM ज्योति प्रकाश का औचक निरीक्षण, अस्पताल नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते डीआरएम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश ने बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग के निर्देश दिए और यात्री शेड हटाने पर नाराजगी जताई.

विज्ञापन

Motihari News: समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश ने शनिवार को लाइट गुड्स इंजन से समस्तीपुर-रक्सौल रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेल पटरियों की सुरक्षा, सिग्नलों की कार्यप्रणाली और रेलवे परिसंपत्तियों की जमीनी स्थिति का गहन जायजा लिया. समस्तीपुर से रक्सौल जाने के क्रम में डीआरएम का काफिला बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर रुका, जहां उन्होंने अधिकारियों की टीम के साथ स्टेशन का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते डीआरएम | Prabhat Khabar Network
रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते डीआरएम

बापूधाम स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की जांच की

औचक निरीक्षण के दौरान डीआरएम ज्योति प्रकाश ने बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास और निर्माण कार्यों की गति का जायजा लिया. उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को भी बारीकी से परखा. डीआरएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और काम तय मानकों के अनुरूप होना चाहिए.

रेलवे अस्पताल की अव्यवस्था पर नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग का निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेलवे हॉस्पिटल का भी दौरा किया. अस्पताल की अव्यवस्थाओं को देखते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को चिकित्सा सेवाओं को जल्द से जल्द नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे रेल कर्मियों और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

प्लेटफॉर्म नंबर दो पर यात्री शेड हटने पर DRM ने जतायी नाराजगी

स्टेशन परिसर की जांच करते हुए डीआरएम प्लेटफॉर्म नंबर दो और उसके सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचे. वहां उन्होंने पाया कि प्लेटफॉर्म के एक छोर से यात्री शेड को हटा दिया गया है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उन्होंने इस पर कड़ा रुख अपनाया और यात्री शेड का सेट अविलंब दोबारा लगाने का निर्देश दिया.

धूप और बारिश से यात्रियों को बचाने के लिए तुरंत लगाने को कहा

डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी तरह की अनदेखी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म पर यात्री शेड की व्यवस्था जरूरी है, ताकि धूप और बारिश के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द पूरा कराने को कहा.

सीनियर अधिकारियों और इंजीनियर टीम ने किया निरीक्षण में सहयोग

निरीक्षण अभियान के दौरान डीआरएम ज्योति प्रकाश के साथ सीनियर डीओएम विजय प्रकाश, डीएन टू और डीएसओ सहित बापूधाम मोतिहारी स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार, टीआई विनोद कुमार और स्थानीय इंजीनियरिंग टीम के अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने डीआरएम को स्टेशन और रेलखंड से संबंधित विभिन्न कार्यों की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: UP के लखनऊ में 1.5 करोड़ की चोरी कर रून्नीसैदपुर में छिपी थी महिला, डिलीवरी बॉय बनकर पुलिस ने दबोचा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन