निगरानी ने खोली शिक्षा विभाग की फाइल, छह शिक्षकों के दस्तावेज जांच के घेरे में

Updated:
विज्ञापन

डीईओ कार्यालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्वी चंपारण में शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है क्योंकि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छह नियोजित शिक्षकों के नियोजन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है. संबंधित शिक्षकों के मूल प्रमाण पत्र, आवेदन पत्र और नियोजन पत्र की सत्यापित प्रतियां एक सप्ताह के भीतर जमा करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Teacher investigation: मोतिहारी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. पटना निगरानी ब्यूरो के पत्र के बाद पूर्वी चंपारण जिले के छह नियोजित शिक्षकों के नियोजन से जुड़े अभिलेखों की जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है. निगरानी विभाग ने इन सभी शिक्षकों के फाइल-फोल्डर की सघन जांच के लिए शिक्षा विभाग से सभी मूल दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Motihari News: एक सप्ताह में जमा करने होंगे कागजात

निगरानी के निर्देश के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कार्यालय ने त्वरित कार्रवाई की है. डीपीओ की ओर से संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर एक सप्ताह के भीतर शिक्षकों के सभी आवश्यक कागजात कार्यालय में उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया गया है. 12 सितंबर को जारी इस पत्र में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के वरीय पुलिस उपाधीक्षक-सह-जांचकर्ता द्वारा 13 और 14 अगस्त को भेजे गए पत्रों का विशेष रूप से हवाला दिया गया है.

फर्जी शिक्षक नियोजन : इन प्रखंडों के शिक्षक हैं जांच के घेरे में

जांच के दायरे में पूर्वी चंपारण जिले के छह अलग-अलग प्रखंडों के शिक्षक शामिल हैं. मोतिहारी, पीपराकोठी, हरसिद्धि, सुगौली, रक्सौल और चिरैया प्रखंड के एक-एक नियोजित शिक्षक के दस्तावेजों की जांच की जानी है. निगरानी ने इन संबंधित शिक्षकों के मूल प्रमाणपत्र, नियोजन के समय दिया गया आवेदन पत्र और नियोजन पत्र की सत्यापित प्रति मांगी है. कागजातों की जांच में किसी भी तरह की विसंगति पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है.

अधिकारियों ने साधी चुप्पी

इस पूरे मामले को लेकर फिलहाल विभाग में सुगबुगाहट तेज है. मामले में शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ ब्रजेश कुमार का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी कारणवश उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया. प्रखंड स्तर पर संबंधित शिक्षा पदाधिकारी अब दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया में लग गए हैं.

यह भी पढ़ें... सोशल मीडिया पर नाबालिग की फोटो वायरल करने का मामला, मोतिहारी साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन