कार्यकर्ताओं के बदौलत मिली जीत : संजय जायसवाल

Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है

विज्ञापन

बंजरिया. कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है. यह जीत मेरी जीत नहीं, बल्कि आप सबों कार्यकर्ताओं की जीत है. उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं का मैं यहां अभिनंदन करने आया हूं, लेकिन कार्यकर्ताओं ने मेरा अभिनंदन किया. सांसद डॉ. जायसवाल ने कहा कि मैं भी भाजपा का एक कार्यकर्ता ही हूं. कहा कि सभी के लिए हर समय उपस्थित रहूंगा. ये बातें पश्चिम चंपारण के नवनिर्वाचित सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बंजरिया पंडाल स्थित वी.के गार्डेन के सभागार में आयोजित धन्यवाद सह सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने बताया कि कोई भी पार्टी बङी नहीं होती, कार्यकर्त्ता बङे होते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपू चौरसिया व संचालन जिला उपाध्यक्ष अवध पटेल ने किया. नवनिर्वाचित सांसद को अजगरी मुखिया पति दीपक सिंह ने पगड़ी पहना व तलवार देकर सम्मानित किया. इसके अलावे पूर्व एमएलसी बब्लू गुप्ता, प्रमोद शंकर सिंह, अवध पटेल, अखिलेश गुप्ता सहित अन्य ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर प्रदीप सर्राफ, दीपक कुमार सिंह, ललन कुमार सहनी, अनिल जोशी, मुन्ना सिंह, सबीर आलम, हसबुल्ला, शंभू नाथ यादव, मनीष कुमार सिंह, विनोद सिंह, जय सिंह, राजीव रंजन उर्फ टिंकू, राजीव द्विवेदी, श्रीभगवान सहनी, रामदेव प्रसाद, संतोष सिंह, कामेश साह, हीरालाल कुशवाहा, शिव वचन साह, नंदकिशोर दुबे, बासू भगत, शंकर सर्राफ, सोनू पाठक, विकास गुप्ता, हनुमान दूबे सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन