चाचा व भतीजे पर धारदार हथियार से हमला

Updated:
विज्ञापन

किशन कुमार व उसके चाचा उमाशंकर कुमार को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी . मुफस्सिल थाना अंतर्गत टिकुलिया गांव में बच्चों का विवाद उग्र रूप ले लिया. समझाने गये किशन कुमार व उसके चाचा उमाशंकर कुमार को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर किशन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि उसका भतीजा रमोद कुमार और गांव का ही आकाश कुमार खेल रहा था. इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया. दोनों बच्चों को समझाने गया तो योधी यादव, अवनीश यादव दारा यादव, हीरा देवी, मरछिया देवी सहित अन्य लोगों ने गाली गलौज की. उन्हें गोली देने से मना किया तो जान मारने की नियत से हंसुआ से सिर पर हमला कर दिया. बचाने आये चाचा उमाशंकर के साथ भी मारपीट की. ग्रामीणों ने पहुंच बीच-बचाव किया. पॉकेट से पांच हजार कैश छीनने का भी आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन