देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार युवकों के साथ डीएसपी व थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुगौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना पर हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Sugauli News: थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सुगौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक अवैध हथियार बरामद किया. दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

पुलिस को देखकर भागने लगे दोनों युवक

थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि नगर पंचायत क्षेत्र के बेलईठ गांव में नितेश यादव के घर के पीछे दो युवक देसी कट्टा लेकर बैठे हैं और उसे लहराकर आसपास के लोगों में दहशत फैला रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: बाइक लूटकांड का 50 मिनट में खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार

तलाशी में बरामद हुआ देसी कट्टा

गिरफ्तार युवकों की पहचान नौवाडीह वार्ड संख्या-3 निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार और नौवाडीह निवासी 20 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई. तलाशी के दौरान रोहित कुमार की कमर से एक देसी कट्टा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.

आपराधिक गतिविधियों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है.

बुधवार को सदर डीएसपी दिलीप कुमार सिंह सुगौली थाना पहुंचे और मामले की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. बरामद हथियार की जांच कराई जा रही है. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से लाया गया और उसका इस्तेमाल किन घटनाओं में किया गया. पुलिस ने कहा कि अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन