लखौरा पुलिस ने बाइक लूटकांड का 50 मिनट में किया खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस पदाधिकारी के साथ गिरफ्तार आरोपी व बरामद बाइक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखौरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 50 मिनट के भीतर बाइक लूट की घटना का खुलासा किया है. घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लूटी गई मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है. पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Motihari News: लखौरा पुलिस ने बाइक छिनतई की घटना का महज 50 मिनट के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद किया है. मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

हथियार के बल पर की थी बाइक लूट

पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को लखौरा थाना क्षेत्र के लखौरा-करमौला मार्ग स्थित मोड़ के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसकी बाइक तथा अन्य सामान छीनकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई.

50 मिनट में दबोचा गया आरोपी

थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने करमौला गांव में त्वरित छापेमारी की. घटना के महज 50 मिनट के भीतर पुलिस ने लखौरा थाना क्षेत्र के लखौरा-करमौला निवासी सतेन्द्र मांझी को छीनी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया.

दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन