स्कूल जा रही दो नाबालिग छात्राओं का अपहरण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jul 2024 6:21 PM
गड़हिया ओपी क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में पढ़ने जा रही दो नाबालिग लड़कियां
मधुबन. गड़हिया ओपी क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में पढ़ने जा रही दो नाबालिग लड़कियों को बदमाशों के द्वारा अगवा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर लड़कियों के बरामदगी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है.बताया जाता है कि एक गांव से दो नाबालिग लड़कियां एक की उम्र 14 वर्ष व दूसरे की उम्र 12 वर्ष है.दोनों पढ़ने जा रही थी. इसी दौरान दोनों लड़कियों को 5 जुलाई को अगवा कर लिया गया.देर शाम तक लड़कियों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की.जिसका पता नहीं चल पाया.इसके बाद मामले एक लड़की के पिता ने दोनों नाबालिग लड़कियों के अपहरण को लेकर तीन आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










